Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

विकसित भारत संकल्प यात्राÓ आज से

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। जनकल्याण की प्रमुख योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए 16 दिसम्बर से विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। इस यात्रा के तहत 26 जनवरी 2024 तक जिले के विभिन्न ग्रामों में प्रचार वाहन भ्रमण करेगा तथा गांव-गांव में कार्यक्रम आयोजित कर शासकीय योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा तथा नये हितग्राहियों के आवेदन भी लिए जाएंगे। हरदा में इस यात्रा के लिए आए प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में कलेक्टर ऋषि गर्ग, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा संकल्प यात्रा के लिए भारत सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी सुश्री ऋचा शर्मा, संचालक श्रम मंत्रालय नई दिल्ली भी मौजूद रहेंगी। जिले में संकल्प यात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने श्री सिसोनिया को निर्देश दिए हंै कि इस यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। कलेक्टर श्री गर्ग ने विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण पंचायतों में ग्रामीणों को दिखाने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश भी श्री सिसोनिया को दिये। कलेक्टर श्री गर्ग ने विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने के लिए भी कहा है। कलेक्टर श्री गर्ग ने जिला पंचायत के सीईओ श्री सिसोनिया को निर्देश दिये है कि शासन की योजनाओं की जानकारी देने वाली पुस्तिका तैयार कराएं और 16 दिसम्बर को आयोजित होने वाले संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में पुस्तिका का विमोचन भी कराएं।

106 Views
106 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply