टीआइ को इंटरनेट मीडिया पर गोली मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 भोपाल। इंटरनेट मीडिया के अलग – अलग माध्यमों पर लगातार एक वीडियो बहुप्रसारित हो रहा था, उसमें भोपाल का बदमाश नसीम पिस्टल कमर में लगाकर सीहोर जिले के दोराहा थाने के इंस्पेक्टर को गोली मारने की बात कर रहा था,उसके बाद भी वह लगातार वीडियो अपने इंस्टाग्रम और फेसबुक पर अपलोड कर रहा था।

उसकी लोकेशन बदल रही थी। इधर, हत्या की कोशिश के एक मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच को भी उसकी तलाश थी, पुलिस उसके पीछे लगी थी कि सोमवार तड़के पुलिस ने उसे घेर लिया और शार्ट एनकाउंटर के बाद उसे गिरफतार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है। शुरूआत में उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस के एक सिपाही के घायल होने की बात सामने आ रही है।

हम बता दें कि तलैया इलाके में टेंट कारोबारी को गोली मारने वाले नसीम बन्ने खा को क्राइम ब्रांच और तलैया पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गोली आरोपित के पैर में लगी है।बताया जा रहा है कि आरोपित ने एक बार हिरासत में आने के बाद ही भागने की कोशिश की थी।

चार टीमें लगी थी तलाश में आरोपित के

नसीम बन्ने कुख्यात बदमाश है,उस पर करीब एक दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज है। उसका ताजा मामला तलैया इलाके में टेंट कारोबारी पर गोली मारने का था, उसके बाद से वह फरार था। इस दौरान उसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा था। इसमें वह एक इंसपेक्टर को गोली मारने की बात कह रहा था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। डीसीपी रियाज इकबाल का कहना है कि आरोपित को अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है, उसके स्वस्थ्य होने के बाद विधिवत गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

150 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!