आदिवासी बालक आश्रम में मनाया संविधान दिवस  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदिवासी बालक आश्रम में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न, डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। छात्रावास अधीक्षक शंभूदयाल पनागरे ने बताया कि संसार के विभिन्न देशों के संविधान का अध्ययन कर विश्व का सबसे बड़ा संविधान 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में बनकर तैयार हुआ। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा संविधान पारित किया गया। 26 जनवरी 1950 को भारत देश में संविधान लागू किया गया। श्री पनागरे ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। इस दौरान आश्रम अधीक्षक किशोर राठौर एवं आश्रम के छात्र उपस्थित रहे।

116 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!