Skip to content
Thursday, 22 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

पीयूष गोयल ने सैन फ्रांसिस्को के फ़्रेमोंट में टेस्ला फैक्ट्री का दौरा किया और आईपीईएफ मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल होंगे

2 min read
Text Size:

नई दिल्ली- केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा वस्‍त्र मंत्री पीयूष गोयल कल सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। अपनी आधिकारिक दौरे की शुरुआत करते हुए उन्‍होंने फ़्रेमोंट में टेस्ला फैक्ट्री की यूनिट का दौरा किया और टेस्ला समूह के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की।

इसके बाद दिन में उन्‍होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि राजदूत कैथरीन ताई, कोरिया गणराज्य के व्यापार मंत्री डुकगेन आह्न और सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्री गैन किम योंग साथ द्विपक्षीय बैठकें आयोजित कीं।

इन मंत्रिस्तरीय बैठकों के दौरान पियूष गोयल ने भारत-प्रशांत इकोनॉमिक फ्रेमवर्क तहत संभावित सहयोग और डब्ल्यूटीओ तथा आपसी हितों से संबंधित मुद्दो के संबंध में द्विपक्षीय व्यापार और वाणिज्य संबंधों को और आगे बढ़ाने के उपायों के बारे में चर्चा की। अपने सिंगापुर और दक्षिण कोरियाई समकक्षों के साथ बातचीत के दौरान पीयूष गोयल ने क्रमशः एआईटीआईजीए और सीईपीए की समीक्षा को जल्‍द पूरा करने का सुझाव दिया।

इसके अलावा, उन्‍होंने यूएसआईएसपीएफ और प्रवासी भारतीयों के सहयोग से आयोजित निवेशक गोलमेज सम्‍मेलन में भाग लिया। इस आयोजन में ऊर्जा, विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स और प्रौद्योगिकी क्षेत्र सहित अमेरिका में उद्योग के व्यापक स्पेक्ट्रम के उद्यम पूंजीपतियों तथा उद्यमियों ने भाग लिया। एक संवादमूलक सत्र में पियूष गोयल ने प्रतिभागियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श में भाग लिया और भारत सरकार द्वारा देश में ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए किए गए विभिन्न उपायों पर भी प्रकाश डाला।

अपनी इस यात्रा के दौरान वाणिज्य और उद्योग मंत्री पियूष गोयल तीसरी व्यक्तिगत आईपीईएफ मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल होंगे और एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग की गतिविधियों में भाग लेंगे। वे अपनी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच साझेदारी और व्यापार तथा आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिष्ठित व्यापारिक प्रतिनिधियों, अमेरिकी अधिकारियों और उद्योग जगत की हस्तियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply