जीआरपी इटारसी की कार्रवाई…. युवती की मौत मामले में संदेही गिरफ्तार

 

अनोखा तीर, हरदा। थानाक्षेत्र की एक युवती का शव रेलवे ट्रेक पर मिलने से शहर में सनसनी फैलने के बाद जहां पुलिस और जीआरपी दोनों सुरक्षा बल सक्रिय हैं। हालांकि, घटना के बाद मामले को लेकर तरह-तरह के कयासों का बाजार गर्म है। इस बीच रविवार को खबर मिली कि मामले में जीआरपी इटारसी ने संदेही युवक को हिरासत में लेकर ले जा चुकी है। जिससे घटना के संबंध में पुछताछ होना लाजमी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीआरपी इटारसी ने स्थानीय पुलिस की मदद से एक युवक को यहां मानपुरा इलाके से गिरफ्तार किया है। बता दें कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसी हर एक कदम फूंक-फूंककर रखी रही है। वहीं मौजूद परिस्थितियों के मुताबिक पुलिस की कार्रवाई भी सही दिशा में दिखाई पड़ रही है। क्योंकि, सूत्रों के मुताबिक मामले में कुछ बिन्दू सामने आए हैं, जो कार्रवाई की प्रमुख कड़ी है। इस संबंध में सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटनास्थल जीआरपी के कार्यक्षेत्र में आता है। इस लिहाज से जीआरपी इटारसी प्रकरण की जांच कर रही हैं।

114 Views

Leave a Reply