Skip to content
Thursday, 22 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

200 साल पुराने साइकामोर गैप पेड़ गिरने के कारणों की जांच में जुटी एजें‎सियां

2 min read
Text Size:

लंदन- नॉर्थंबरलैंड नेशनल पार्क में 200 साल पुराने एक पेड़ ‎गिरने की जांच में एजें‎सियां जुट गई है। दरअसल इसे जानबूझकर ‎गिराया जाना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 200 साल से अधिक वर्षों से खड़ा साइकामोर गैप पेड़, एक तूफान के बाद गिरा हुआ पाया गया। उस दौरान माना जा रहा था कि यह प्राकृतिक कारण से गिरा है, लेकिन अब सामने आ रहा है कि इस पेड़ को जानबूझकर काटा गया है। इस बात का खुलासा स्थानीय राष्ट्रीय उद्यान के प्राधिकरण ने किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नॉर्थंबरलैंड नेशनल पार्क अथॉरिटी इस बात की पुष्टि कर सकती है कि साइकामोर गैप पेड़  का प्रसिद्ध पेड़ रातों-रात गिर गया। ले‎किन इसके सबूत है कि इसे जानबूझकर गिराया गया है।

साथ ही बयान में कहा गया, हम इस प्रतिष्ठित उत्तर पूर्व ऐतिहासिक स्थल में रुचि रखने वाली संबंधित एजेंसियों और भागीदारों के साथ काम कर रहे हैं और इसकी गहन जांच कर रहे हैं, जिसके बाद हमें जानकारी मिलते ही हम इसे साझा करेंगे।
गौरतलब हो कि यह पेड़ पूर्वोत्तर इंग्लैंड में रोमन-युग हैड्रियन वॉल के बगल में स्थित है, जिसके कारण इसे प्रसिद्धि मिली थी। लेकिन इसके साथ ही यह अपनी सिनेमाई सेटिंग के लिए भी जाना जाता था। इसे की ब्लॉकबस्टर फिल्म रॉबिन हुड: प्रिंस ऑफ थीव्स में भी दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में दिखाया गया है कि गूलर का एक छोटा हिस्सा नजर आ रहा है और बाकी हिस्सा दीवार पर फेंक दिया गया है। मालूम हो कि इसे वुडलैंड ट्रस्ट के ट्री ऑफ द ईयर का खिताब भी मिला है। नॉर्थंब्रिया पुलिस ने कहा कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है और वह इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या यहां कोई अपराध हुआ था।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply