Skip to content
Thursday, 22 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

जापानी टूरिस्ट को एक डिश का थमाया 56000 रुपये बिल

2 min read
Text Size:

सिंगापुर- यहां के रेस्तरां में जापानी टूरिस्ट द्वारा एक क्रैब डिश खाने के बाद बिल देखा तो उसके होश उड गए। महिला टूरिस्ट को 56,503 रुपये का बिल थमा दिया गया। इतना ज्यादा बिल देखकर महिला ने पुलिस को फोन करके इस मामले की जानकारी दी और कहा कि उन्हें इस डिश के प्राइस के बारे में ठीक ढंग से सूचित नहीं किया गया था।
महिला ने घटना के बारे में सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड से भी संपर्क किया और उसका मामला सिंगापुर के कंज्यूमर्स एसोसिएशन को भेज दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला 19 अगस्त का है। जब जुंको शिनबा नाम की एक महिला  ने सीफूड पैराडाइज रेस्तरां में एक क्रैब डिश आर्डर की।

यह चिली क्रैब डिश थी, उसकी कीमत लगभग 680 डॉलर थी, लेकिन वेटर ने इसके प्राइस को 20 डॉलर ही बताया, लेकिन इसकी कीमत वजन के हिसाब से वसूली जाती है। महिला ने दावा किया कि पकाने से पहले उन्हें केकड़े के कुल वजन की जानकारी नहीं दी गई थी।
महिला ने बताया कि यह रेस्तरां प्रति 100 ग्राम के हिसाब से पैसे लेता है।महिला के साथ 4 लोगों का ग्रुप भी था, उन्हें लगभग 3,500 ग्राम डिश परोसी गई। जिसकी कीमत 680 डॉलर हुई। ग्रुप के ही एक शख्स ने बताया, ”हम सभी यह जानकर हैरान रह गए कि चार टूरिस्ट के लिए एक डिनर की लागत इतनी होगी। हममें से किसी को भी यह नहीं बताया गया था कि पूरा केकड़ा केवल हमारे लिए पकाया जाएगा।” काफी बहस के बाद रेस्तरां ने 6,479 रुपये की छूट देने को कहा।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply