Skip to content
Thursday, 22 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

स्वर्ग की सीढ़ी से फिसला पैर, हुई मौत

2 min read
Text Size:

सिडनी- ऑस्ट्रियाई पर्वत जिसे स्वर्ग की सीढी के नाम से भी जाना जाता है, पर चढ़ते समय 42 वर्षीय एक पर्यटक की पैर फिसलने से गिर कर मौत हो गई। पर्यटक की 90 मीटर से अधिक ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। पर्यटक सीढ़ी चढ़ते समय वह फिसल गया और नीचे घाटी में गिर गया।
दुर्घटना के बाद पुलिस अधिकारी और बचाव हेलीकॉप्टर की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन उस व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। कुछ देर बाद बचावकर्मियों ने उसका शव बरामद किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  ‘यह क्षेत्र इंस्टाग्राम पर बेहद लोकप्रिय है। इस हवाई सीढ़ी को स्थानीय रूप से ‘स्वर्ग की सीढ़ी’ के रूप में जाना जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक अकेले चढ़ाई पर निकला था, वहां कोई अन्य पर्यटक मौजूद नहीं था। हादसे के शिकार व्यक्ति की पहचान जारी नहीं की गई है।
एक वेबसाइट पर दिए गए डिटेल्स में लिखा है, ”स्वर्ग की सीढ़ी का निर्माण आउटडोर लीडरशिप ने पर्वतारोही हेली पुत्ज़ के साथ मिलकर किया था।” हालांकि, चढ़ाई को थोड़ा कठिन भी माना गया है, तभी वेबसाइट पर चेतावनी दी गई है कि चढ़ाई केवल अनुभवी पर्वतारोहियों के लिए है और इसे हल्के मौसम और शांत हवा की स्थिति में पूरा किया जाना चाहिए।अधिकारियों ने इस घटना में किसी भी लापरवाही से इनकार किया है। बता दें कि इस सीढ़ी पर चढ़ाई चार चरणों में की जाती है।

354 Views
What do you think?

Leave a Reply