Skip to content
Friday, 23 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

न्यूयॉर्क में 40 छात्रों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की हुई मौत और कई स्टूडेंट हुए घायल

2 min read
Text Size:

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुए एक बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कई छात्र घायल हो गए। सीएनएन ने न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल के हवाले से बताया कि बस जब छात्रों को लेकर जा रही तभी न्यू ऑरेंज काउंटी में बस 50 फुट गहरी खाई में गिर गई।

कैथी होचुल ने कहा कि अधिकारियों ने स्थानीय समय के अनुसार करीब दुर्घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले बचावकर्मियों की मदद से छात्रों को बस से निकाला गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के लिए शहर शोक में डूबा हुआ है।

होचुल ने कहा बताया कि दुर्घटना के समय उस डर, चीख-पुकार और उसके बाद के दृश्य की कल्पना करें जब हाई स्कूल के ये छात्र मुसीबतों से घिरे हुए थे। गवर्नर ने कहा, “पहले बचावकर्मियों की मदद से छात्रों को 45 मिनट के अंदर बस से निकाल लिया गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।”

रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क पुलिस के लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड एल मैज़ोन ने मीडिया से कहा, एक कमर्शियल बस फार्मिंगडेल हाई स्कूल के 40 छात्रों और चार वयस्कों को ले जा रही थी। मैज़ोन ने कहा कि कई छात्रों को गंभीर चोटें आईं हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

मैज़ोन ने कहा कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि बस के आगे के टायर में खराबी की वजह से यह दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है। फार्मिंगडेल हाई स्कूल के प्रवक्ता जेक मेंडलिंगर ने कहा कि बस बैंड कैंप के लिए ग्रीले, पेंसिल्वेनिया जा रही थी। बस पेंसिल्वेनिया में एक बैंड कैंप कार्यक्रम में जाने वाली छह बस में से एक थी।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply