2 किलो गांजे के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बाईक समेत एक लाख का माल बरामद
एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत प्रकरण कायम

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राजेश्वरी महोबिया के नेतृत्व तथा एसडीओपी अर्चना शर्मा के निर्देशन में थाना सिविल लाइन ने अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध चल रही मुहिम अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसके चलते अवैध गतिविधियों में शामिल आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई के संबंध में थाना प्रभारी सिविल लाइन संतोष सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार को खबर मिली कि मसनगांव रोड की तरफ एक काले रंग की पल्सर  से दो अज्ञात शख्स गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। उनके पास अवैध मादक पदार्थ गांजा भी मौजूद है। इतनी खबर मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम संदिग्धों को पकड़ने के लिये रवाना हुई। इस दौरान मुखबिर से मिली जानकारी अनुसार कडौला नदी के पास पुलिस ने अपना जाल बिछा दिया। इसके कुछ मसय बाद मसनगांव की तरफ से वही काले रंग की पल्सर बाईक जिस पर नंबर प्लेट नही थी, वह सामने से आती हुई दिखी। उन्हें दबोचने के लिये जैसी ही पुलिस टीम ने घेरा बनाया तो वह बाईक टर्न कर भागने लगे। जिन्हें पुलिस बल ने दौड़कर पकड़ लिया।  इस दौरान गवाहों के समक्ष दोनों युवक ने नाम पूछने पर पता चला कि  जुनैद पिता मकसूद उम्र 27 साल निवासी अन्नापुरा मस्जिद के पास जो कि बाईक चला रहा था तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम पता रहवर उर्फ वजीर पिता लियाकत हुसैन उम्र 35 साल निवासी लाइन मोहल्ला बताया गया। मौके पर ही दोनों की तलाशी लेने पर रहवर के पास रखे झोले में  गांजा बरामद हुआ। जिसे थाना लाकर वजन करने पर  कुल 1 किलो 860 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया। कीमती अनुमानित कीमत 28 हजार रूपये बताई जा रही है। वहीं अपराध में इस्तेमाल बाईक की कीमत लगभग ७५ हजार रूपये आंकी गई है। इस प्रकार कार्रवाई में एक लाख रूपयें से अधिक का मशरूका जप्त किया गया।

प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू
थाना प्रभारी श्री चौहान ने बताया कि सूचना के आधार पर की कार्रवाई दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस टीम सिविल लाइन थाना लेकर आई। जहां अपराध क्रमांक 355 / 23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत प्रकरण कायम कर जांच में लिया है।

इनकी महती भूमिका
संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान, उनि रिपुदमन सिंह राजपूत, सउनि संदीप कुशवाह, सउनि दिनेश शेखावत, सउनि सुनील गुप्ता, प्रधान आरक्षक प्रदीप ठाकरे,  कुलदीप, आरक्षक सुनील शर्मा और राहुल ठाकुर की महती भूमिका रही।

Views Today: 2

Total Views: 54

Leave a Reply

error: Content is protected !!