घरेलू फीडरों पर होगी अघोषित विद्युत कटौती

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल द्वारा तकनीकी कारणवश आगामी दिनों घरेलू फीडरों पर अघोषित विद्युत कटौती की जा सकती है। विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक ने बताया कि प्रदेश में विद्युत उत्पादन लगभग 4000 मेगावाट है जबकि इन दिनों मांग 4500 मेगावाट है। इस कारण कुछ घरेलू फीडरों पर अघोषित बिजली कटौती की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अल्पवर्षा के कारण गत वर्षो की अपेक्षा इस बार विद्युत उत्पादन कम हुआ है। यहां धान रोपित कृषकों को आवश्यकता अनुसार पूर्ण विद्युत उपलब्ध कराने की आवश्यकता बनी रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के कारण घरेलू विद्युत मांग में भी वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित अनिश्चितकालीन विद्युत कटौती संभावित है। उन्होंने कहा कि विद्युत मांग बढ़ने पर तहसील एवं जिला मुख्यालय पर भी अघोषित विद्युत कटौती किया जाना संभावित है। महाप्रबंधक ने जिले के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली का अपव्यय न करें।

80 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!