रासेयो का अभिमुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। नगर के हरदा स्कूल ऑफ एजुकेशन में शुक्रवार को एनएसएस उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 250 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी माता सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया। कार्यक्रम में पधारे हरदा डिग्री कालेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र सिंह परिहार ने एनएसएस कैंप की दैनिक दिनचर्या के बारे में छात्रों को जानकारी दी। इस मौके पर रासेयो की दैनिक गतिविधियों एवं कैंपों की वीडियो क्लिप्स भी स्कूल के बच्चों को दिखाई गई। स्कूल की संचालक श्रीमती अभिलाषा सिंहल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन का संक्षिप्त वर्णन करते हुए हमें उनके जीवन से नैतिकता अपने जीवन में उतारना चाहिए एवं एनएसएस से हमें क्यों जुड़ना चाहिए इसकी जानकारी दी। स्कूल की उप प्राचार्य सुश्री वंदना त्रिवेदी ने अपने उद्बोधन में छात्र जीवन के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल शकील ने आभार व्यक्त किया एवं छात्रों का एनएसएस में रजिस्ट्रेशन कराया।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!