पानतलाई में लाड़ली बहन सेना को दिया प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना लाने के बाद महिलाओं की सुरक्षा हेतु लाड़ली बहन सेना का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत सभी ग्राम, शहर और वार्डों में इसका गठन किया जाएगा। योजना के तहत करीबी ग्राम पानतलाई में गठित की गई लाड़ली बहन सेना की सभी 21 सदस्यों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के बाद उन्हें महिलाओं की रक्षा का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान सरपंच मनी बाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता गोस्वामी, ममता खोरे सह प्रभारी एवं प्रभारी सभी महिलाएं उपस्थित थी।

99 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!