क्षत्रिय राठौर समाज को राजनीतिक अधिकार दिलाने हेतु राठौर जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक 27 अगस्त को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास। क्षत्रिय राठौर (तेली) समाज समिति देवास अध्यक्ष अनिल राठौर ने बताया की राजनीतिक हिस्सेदारी में हर पार्टी द्वारा मप्र में समाज की भूमिका शून्य कर दी गई है। जहा एक समय मप्र में समाज के 3 से 4 विधायक हुआ करते थे। वही आज के वर्तमान समय में एक भी विधायक, सांसद समाज का किसी भी पार्टी में पिछले 10-15  वर्षो से नही है। ना ही समाज को राजनीतिक पार्टियों द्वारा किसी भी प्रकार का विधायक, सांसद का टिकट दिया जाता है। जहा तक समाज की आबादी की बात करे तो 80 लाख से ज्यादा की आबादी मप्र में निवासरत है। इन सभी राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए माँ तुलजा भवानी और माँ चामुण्डा देवी की धार्मिक नगरी देवास से पहली बार राठौर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में समाज के जननायकों, जनप्रतिनिधियों को विधानसभा चुनाव में टिकट और राजनीति में उचित सम्मानजनक अधिकार दिलाने के लिए अभियान शुरू किया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत सियासी पार्टियों से लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के नाते हमारा रजिस्टर्ड पत्रकार संगठन समाज के लोगों के लिए सर्वोच्च राजनीतिक स्थान और अधिकार मांगेगा। हमारा संगठन पार्टियों के प्रमुखजनों से मुलाकात कर चर्चा करेगा। साथ ही समाज के राजनीतिक पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों की आवाज बनेगा। संगठन की कोशिश रहेगी कि विधानसभा चुनाव और राजनीतिक पार्टियों में हमारे समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा टिकट और उचित स्थान मिल सके। यह आयोजन राठौर जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा 27 अगस्त, रविवार को डी.आर. होटल मक्सी रोड देवास में आयोजित होगा। उक्त आयोजन की मेजबानी क्षत्रिय राठौर समाज नगर समिति देवास द्वारा की जाएगी। पूर्व अध्यक्ष बद्रीलाल राठौर, कोषाध्यक्ष आनंदीलाल राठौर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, पूर्व कोषाध्यक्ष दिनेश राठौर, बालकृष्ण राठौर, आकाश राठौर आदि ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर सफल बनाने की अपील की है।

Views Today: 2

Total Views: 106

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!