हरियाली तीज पर महिलाओं ने किए भजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-राधा कृष्ण के रूप में सजे बच्चे

अनोखा तीर, हरदा। श्रावण मास के दौरान मंदिरों में अनेक धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन, रामायण पाठ आदि का आयोजन हो रहा है। इसके तहत स्थानीय कुसुम कुंज कालोनी में श्री हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किए गए। जानकारी के अनुसार सुबह से धर्मशाला में कार्यक्रमों का दौर चला। भजन-कीर्तन दौरान समाज की कन्याओं ने नृत्य भी किए। वहीं नन्हे बच्चे राधा-कृष्ण की वेश-भूषा में शामिल हुए। धर्मशाला में समाज की महिलाओं की धूम रही।

116 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!