अनोखा तीर, हरदा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपेट मशीन संचालन का प्रशिक्षण देने तथा मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रथ जिले के हरदा व टिमरनी विधानसभा क्षेत्रों के गांवों का भ्रमण कर रहा है। इस वाहन के साथ अधिकारी कर्मचारियों व मास्टर ट्रेनर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। जागरूकता रथ मंगलवार को जिले के ग्राम आलनपुर, गोगिया, गांगियाखेड़ी, नांदरा, अजनई, सुरजना, आदमपुर, झुगरिया, खेड़ीनीमा व टिमरनी पहुंचा, जहां रथ के साथ तैनात अधिकारियों व मास्टर ट्रेनर्स ने ग्रामीणों को ईवीएम के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया बताई। इस दौरान ग्रामीणों को रथ में स्थापित एलईडी टीवी के माध्यम से भी जानकारी दी गई।
242 Views




