अनोखा तीर, हरदा। आबकारी विभाग के दल ने सोमवार को अवैध शराब के विक्रय, संग्रहण व परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रीतेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने वृत हरदा के ग्राम कमताड़ा, बैरागढ़, पीलियाखाल, खेड़ीपुरा तथा वृत खिरकिया के ग्राम खुदिया, सुल्तानपुर व कालकुण्ड में दबिश देकर कुल 13 पाव देशी मदिरा प्लेन, 18 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब तथा 340 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत 7 प्रकरण पंजीबद्ध किए।
94 Views




