फसलों में कीट प्रकोप रोकने टीम का गठन

 

 

अनोखा तीर, हरदा। खरीफ सीजन दौरान क्षेत्र में अधिकांश रकबा सोयाबीन और मक्का की फसल से लबालब है। इसके अलावा उड़द, अरहर और ज्वार समेत अन्य जिंस भी बोई गई हैं। करीब डेढ़ महीनें की अवधि में फसलें फूल पर चल रही हैं। इस दौरान क्षेत्र के किसानों को फसलों में कीट व्याधि के प्रकोप से बचाव समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरुक करने के उद़्देश्य से किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जिला स्तरीय डायग्नोस्टिक टीम का गठन किया है। जो जिले के समस्त तहसील क्षेत्रों का भ्रमण कर अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। टीम में विभिन्न विषय विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। उप संचालक कृषि एमपीएस चंद्रावत ने बताया कि टीम में संजय यादव, डॉ.एसके त्रिपाठी, डॉ.सर्वेश कुमार, डॉ.ओमप्रकाश भारती, डॉ.मुकेश बकोलिया, एके दुबे, संजय जैन और वीके साहू को शामिल किया गया है। टीम किसानों को कीट समसामयिक समस्याओं का समाधान करेगी। साथ ही किसानों को उचित सलाह एवं मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

170 Views

Leave a Reply