Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

तीन दिवसीय राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता में हुए रोचक मुकाबले

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय नेहरू स्टेडियम में शुरू हुई 3 दिवसीय राज्यस्तरीय 17 वर्ष आयु वर्ग की कन्या फुटबॉल प्रतियोगिता में आज दूसरे दिन कुछ कड़े और कुछ एक तरफा मुकाबलों ने खेलप्रेमियों का दिल जीत लिया। राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में दूसरे दिन लीग मैच खेले गए। इसमें नर्मदापुरम संभाग ने ग्वालियर पर 5-0 से जीत हासिल की। दूसरे मैच में इंदौर ने उज्जैन को 3-0 से हराया। वहीं भोपाल को जबलपुर ने 6-0 से शिकस्त दी। सागर विरुद्ध जनजाति कार्य विभाग हुए एकतरफ़ा मुकाबले में जनजाति कार्य विभाग ने 15-0 से मैच जीता। दोपहर पश्चात हुए मैच में नर्मदापुरम विरुद्ध इंदौर में बराबरी का मुकाबला रहा। नर्मदापुरम संभाग की ओर से खेलते हुए महर्षि ज्ञानपीठ की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। अपने पूल में खेलते हुए उज्जैन संभाग को 7/0 ग्वालियर संभाग को 5/0 से हराकर पूल में टॉप किया। इस दौरान टीम के कोच अजय पूर्विया, संस्था के संचालक दीपकसिंह राजपूत साथ रहे। इन मैचों के पूर्व जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल, विक्रांत अग्रवाल, सुभाष शर्मा, हिमांशु सावरे, योगेंद्र पटेल, सनफ्लावर स्कूल के प्राचार्य राजेश जोशी, तक्षशिला एकेडमी के प्राचार्य मनोज श्रीवास, उत्कृष्ट विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डीके साहू ने टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

कल होंगे सेमीफाइनल फायनल मैच

खबर लिखे जाने तक उज्जैन विरुद्ध ग्वालियर का मैच चल रहा था। इसके बाद भोपाल विरुद्ध सागर, जबलपुर विरुद्ध जनजाति कार्य विभाग का मैच होगा। आज के लीग मैच पश्चात कल प्रात: सेमीफाइनल मैच, दोपहर पश्चात फाइनल मैच खेले जाएंगे। उक्त जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट ने दी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन लोक शिक्षण संचालनालय के पर्यवेक्षक रमेश झिरवार, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मीना सेंडगे, उमेश बरैया, राजेश वीलिया, मैच कमिश्नर सुनील वर्मा, सुनील पालीवाल, इमरान खान, मनोज खोरे, पलक वर्मा, मोहित जाट, दिलीप राणा, अनुभव रोडगे, अजय पुरबिया, पीसी पोर्ते आदि उपस्थित थे।

समापन समारोह में आएंगे कृषि मंत्री

सुब्रतो मुखर्जी राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम 8 अगस्त को शाम 4 बजे नेहरू स्टेडियम हरदा में होगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल उपस्थित रहेंगे। इस दौरान उनके द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सहभागिता करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।

89 Views
89 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply