अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश सरकार की और से संचालित योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने व उसके प्रचार-प्रसार करने वाले जनसेवा मित्रों का बूटकैंप भोपाल में 4 अगस्त को लाल परेड मैदान पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें मध्य प्रदेश के 9000 युवा सम्मिलित होंगे। सीएम फैलो आशुतोष नेमा के नेतृत्व में हरदा जिले के तीन विकासखंड के प्रथम बेच एवं नवीन चयनित कुल 90 जनसेवा मित्र शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। बूटकेम्प में जाने वाले जनसेवा मित्र पुरुषोत्तम झिंझोरे, जनार्दन बागड़ी, धीरज विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम यादव, दीनबन्धु गौर ने बताया कि जिले के कुछ जनसेवा मित्रों से मुख्यमंत्री जी सीधे तौर पर संवाद भी करेंगे और यह हमारे लिए बड़े गर्व का विषय है।
84 Views

