अनोखा तीर, हरदा। जरूरतमंद को मुफ्त में भोजन प्रदान करवाने वाली नॉन फंडेड संस्था रॉबिन हुड आर्मी हरदा की प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। रॉबिन हुड आर्मी हरदा में पिछले कई वर्षो से लगातार सेवा भाव से समाज सेवा करती आ रही हैं। इसी कड़ी में संस्था द्वारा 6 अगस्त से 15 अगस्त तक एक मुहिम मिशन स्वदेश चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत समाज का कोई भी व्यक्ति अपने पास से आटा, चावल, दाल या अन्य खाद्य वस्तु दान करके इस मुहिम का हिस्सा बन सकता हैं। रॉबिन हुड आर्मी किसी भी तरह से धन दान के रूप में नहीं लेती है। खाद्य सामग्री दान करने हेतु और अन्य जानकारी के लिए संस्था के सदस्य सौरभ ओसले के मोबाईल नंबर 7770865384 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकतें हैं। साथ ही अगर आपके संपर्क में कहीं खाना बच जाए तो भी इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
Views Today: 2
Total Views: 316

