नपा कर्मचारियों ने नपा सीएमओ के नाम सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय नगर पालिका के कर्मचारियों को विगत दो माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। साथ ही पूर्व में संगठन को दिए गए पत्र के अनुसार कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसी बात को लेकर एक ज्ञापन मुख्य नगरपालिका अधिकारी के नाम संगठन ने एक ज्ञापन ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी संगठन के संरक्षक अनिल वैद्य एवं शांतिकुमार जैसानी ने बताया की १६ मई २०२३ को नगर पालिका ने हमारी मांगों के संबंध में एक पत्र दिया था। जिसमें कहा गया था कि कर्मचारियों का वेतन हर माह कि 5 तारीख तक कराया जाएगा। किंतु 2 माह होने पर आए हैं अभी तक कर्मचारियों का वेतन उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है। जिससे कर्मचारियों के सामने जीवन यापन की समस्या उत्पन्न हो गई है। साथ ही कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ नहीं की गई और ना ही पात्र कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ दिया जा रहा है। इन सभी मांगों को लेकर आज एक ज्ञापन मुख्य नगरपालिका अधिकारी से चर्चा उपरांत अतुल शुक्ला को दिया गया। जिसमें उक्त मांगों को शीघ्र ही निराकृत करने के लिए निवेदन किया गया है। साथ ही कहा गया कि सोमवार से सभी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। संगठन ने कहा कि हम नहीं चाहते कि शहर की व्यवस्था बिगड़े। किंतु इस हेतु संबंधित अधिकारियों को भी ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को 2 माह से वेतन नहीं मिल रहा है, उनके परिवार की स्थिति को देखते हुए शीघ्र उन्हें उनका वेतन देना चाहिए। साथ ही संगठन से किए वादे अनुसार सभी की नियमितीकरण की प्रक्रिया का कार्य किया जाना चाहिए। जिससे कर्मचारियों में शासन के प्रति विश्वास पैदा हो। किंतु यदि ऐसा नहीं होता है और संगठन की मांग नहीं मांगी मानी जाती है तो हड़ताल होने की स्थिति में शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। ज्ञापन देते समय वीरेंद्र गुहार, शहजाद खान, विक्रम विनोद जावेद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

220 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!