6 अगस्त को हंडिया पहुंचेगी संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा, होगा भव्य स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। संत रविदास को केंद्र में रखकर प्रदेश भर के 53 हजार गांवों में यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की शुरुआत 25 जुलाई से होगी, जो 12 अगस्त को सागर पहुंचेगी। जिसमें 50 जिलों से होकर गुजरेगी संत रविदास यात्रा, समापन के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। अब आदिवासी वर्ग को साधने वाली मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार अब अनुसूचित जाति वर्ग को साधने जा रही है। इसके लिए मध्य प्रदेश में संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की शुरुआत 25 जुलाई से होगी, जो 12 अगस्त को सागर पहुंचेगी। यह यात्रा प्रदेश के 50 जिलों से होकर गुजरेगी। बता दें संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा 25 जुलाई को प्रदेश में पांच स्थान से निकलेगी। यात्रा नीमच, मांडव, सिंगरौली, बालाघाट और श्योपुर से निकलेगी और 12 अगस्त को सागर पहुेंचगी। यात्रा के प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। यात्रा में संत रविदास जी का चित्र, पादुका एवं कलश रहेगा, जिनका पूजन भी होगा। रथ पर सामाजिक समरसता की सूक्तियां भी उल्लेखित रहेगी। इस यात्रा के संदर्भ में शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल शामिल हुए उन्होंने उनकी जीवनी पर विस्तृत चर्चा करते हुए इस यात्रा को भव्य एवं यादगार यात्रा बनाने के लिए जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को सहयोग एवं समर्पण रूप से शामिल होने के लिए आग्रह किया है। कार्यक्रम में परिषद के संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी, सुभाष शुक्ला, मनीष निशोद, विजय जेबल्या, वसंत राजपूत, अर्जुन सौदे, मुरली रंगीले, मेन्टर्स, नवाकुर संस्था, प्रसफुटन समिति उपस्थिति रही।

विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा ने बताया कि यह यात्रा 6 अगस्त को जिले के हंडिया में प्रवेश करेगी। जहां यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा एवं यह यात्रा वहां से शुरू होते हुए हरदा शहर में भ्रमण करते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज में विश्राम होगा एवं 7 अगस्त को पुन: शुरू होते हुए टिमरनी नगर में भ्रमण करते हुए गंजाल नदी पर समापन होगा एवं नर्मदापुरम जिले में प्रवेश करेगी।

Views Today: 2

Total Views: 92

Leave a Reply

error: Content is protected !!