हर साल लोगों को बाघा वॉर्डर ले जाते हैं पूर्व पार्षद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय नगरपालिका परिषद के पूर्व पार्षद हिमांशु सांवरे हर साल की तरह इस साल भी अपने क्षेत्र व नगर के लोगों का जत्था लेकर बाघा वॉर्डर की ओर रवाना होने वाले हैं। इस बार उन्होंने अपना लक्ष्य 250 लोगों को अपने साथ लेकर जाने का तय किया है। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष उनके जत्थे में 50 लोगों का दल साथ गया था। ऐसा वे पिछले नौ वर्षों से सतत करते चले आ रहे है। श्री सांवरे ने बताया कि अनेक लोग ऐसे होते हैं जो भ्रमण पर जाना तो चाहते हैं, मगर लोगों का साथ न होने के कारण वे ऐसा नहीं कर पाते। इस साल हमारा जत्था वैष्णो देवी, अमृतसर मंदिर और बाघा वॉर्डर जाएगा। यह जत्था 17 अगस्त को रवाना होगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक जन इस यात्रा के लिए जत्थे में शामिल होने हमसे मो. 9589038883 पर संपर्क कर सकते हैं।

Views Today: 2

Total Views: 78

Leave a Reply

error: Content is protected !!