बारिश के मौसम में बढ़ता है बीमारियों का खतरा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हरदा। प्रदेश में वर्षाकाल दौरान फैलने वाली मौसमी बीमारियों के मामले बढ़ जाते हैं। अनेक बीमारियां तो दूषित पानी के सेवन से होती हैं। इसे देखते हुए आयुष विभाग द्वारा दुर्गम क्षेत्रों में आयुष सेवा देने का अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विभाग की आयुष आपके द्वार योजना आगामी 1 अगस्त से शुरू की जा रही है। इस योजना का मकसद वर्षाकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष मेला न हो पाने के कारण सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष चिकित्सा की पहुड्डच सुनिश्चित करना है।

संचालनालय से निर्देश जारी

जानकारी के अनुसार आयुष आपके द्वार योजना के संबंध में आयुष संचालनालय ने संभागीय और जिला आयुष अधिकारी को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में कहा है कि बरसात के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं। इस स्थिति को देखते हुए जन-सामान्य को वर्षाजनित रोग के उपचार के लि, हाट-बाजार में आयुष औषधियों का नि:शुल्क वितरण किया जाए। इसके साथ ही जन-सामान्य को इस मौसम में होने वाली बीमारी से बचाव की जानकारी दी जाए और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाए।

दैनिक रिपोर्ट भेजना होगी

ऐसे जन-जागरण के कार्यक्रम हाट-बाजार के अलावा ग्राम पंचायत, स्थानीय विद्यालय एवं महाविद्यालय परिसर में आयोजित किए जा सकते हैं। इस कार्य के लिए आयुष विभाग की समस्त संस्थाओं, आयुष महाविद्यालय, संबद्ध चिकित्सालय, आयुष विंग, आयुष औषधालय, आयुष ग्राम और आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में पदस्थ अमले की मदद ली जाए। निर्देश में कहा है कि आयुष ग्राम में हेल्थ सर्वे फार्म में व्यक्ति की स्वास्थ्य रिपोर्ट दर्ज की जाए। वहीं दिशा-निर्देश में इस मौसम में होने वाली बीमारियों, उनके उपचार और उपलब्ध औषधियों के बारे में भी मैदानी अमले को जानकारी दी गई। संचालनालय द्वारा योजना के क्रियान्वयन के दौरान होने वाली कार्यवाही की रिपोर्ट नियमित रूप से संचालनालय को भेजा जाना भी सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है।

Views Today: 2

Total Views: 66

Leave a Reply

error: Content is protected !!