Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
हरदा

नपा कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर को लिखा पत्र

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। कहने को तो मध्यप्रदेश के हरदा जिले में ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है। उसके बावजूद भी नगरपालिका कर्मचारियों वेतन तक नहीं दे पा रही है। सरकार हर महीने हजारों करोड़ का कर्जा लेने के बाद भी कर्मचारियों के लिए वेतन तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका में सफाई कर्मी और अन्य कर्मी जिनकी तनख्वाह मात्र 9 हजार से लेकर 25 हजार तक की है। उनको अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस महंगाई डायन के जमाने में 9 हजार महीने में कैसे गुजारा हो रहा है, यह एक सोचनीय विषय है। शहर की सफाई का जिम्मा जिन कंधों के ऊपर है उनको तनखा तक समय से नहीं दे पा रही। नगर पालिका को कितनी ही बार कर्मचारी संगठनों ने आवेदन निवेदन किया है। लेकिन हमेशा आश्वासन ही मिलता रहता है। जब कर्मचारियों को 1 माह 25 दिन में भी तनख्वाह नहीं मिली, तब कर्मचारियों ने नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई। बताया कि तनखा समय से नहीं मिलने के कारण हमें सूदखोरों से महंगे ब्याज पर पैसा लेना पड़ता है। जिसको चुकाने में हमारी तनख्वाह का बहुत बड़ा हिस्सा हर महीने चला जाता है। जिससे हमारे ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। जिस पर कलेक्टर को अमर रोचलानी ने पत्र लिखकर अनुरोध किया कि कर्मचारियों को तनख्वाह अति शीघ्र दिलवाई जाए। साथ ही कहा कि भविष्य में कर्मचारियों को तनख्वाह समय से मिले। जिससे कर्मचारियों पर कर्ज का बोझ कुछ कम हो सके ऐसी व्यवस्था की जाए।

70 Views
70 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply