मॉडल स्कूल की 9 एकड़ जमीन से प्रशासन नहीं हटवा पाया अतिक्रमण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खिरकिया। शासकीय मॉडल स्कूल पर अतिक्रमण, बेदखली और जुर्माने के आदेश के बाद भी नहीं हटाया जा सका। तहसीलदार खिरकिया द्वारा 5 जुलाई को एक आदेश में 43 अतिक्रमणकारियों को जुर्माना समेत बेदखली के नोटिस जारी किए गए थे। 7 दिनों की समय सीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन यह समय सीमा भी जाने के 8 दिन के बाद भी प्रशासन सरकारी स्कूल से अतिक्रमण हटाने में असमर्थ साबित हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सरकार के एक पूर्व मंत्री लगातार अतिक्रमण न हटाने को लेकर स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।

क्या था मामला

चौकड़ी में स्थित मॉडल स्कूल की कई एकड़ भूमि पर अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने अल्टीमेटम जारी कर दिया है। करीब 9 एकड़ के रकबे पर चौकड़ी में अलग-अलग लोगों का कब्जा है। शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि 8 दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाया जाए अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाकर शासकीय भूमि का उपयोग खेल मैदान से लेकर अन्य विद्यार्थी हितेषी गतिविधियों में होना है। तहसीलदार खिरकिया के कार्यालय से बेदखली आदेश पृथक-पृथक जारी किए गए है। अनावेदकगण अपना अतिक्रमण 7 दिन में हटाकर जानकारी इस प्रकरण में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह अल्टीमेटम भी दिया गया है कि अतिक्रमण नहीं हटाने की दशा में भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 के प्रावधान अनुसार सिविल कारागार भेजने की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। अतिक्रमण हटाने संबंधित आदेश में अतिक्रमणकर्ताओं पर रखने के हिसाब से जुर्माना राशि भी ठोकी गई है।

इनका कहना है…

मॉडल स्कूल की आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए 43 लोगों को नोटिस जारी थे। तय समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। जल्द ही प्रशासनिक टीम के साथ जाकर अतिक्रमण हटाने कार्यवाही की जाएगी। केवल उन मकानों को छोड़ा जाएगा जिनमें ग्रामीण निवासरत है। बारिश की समय सीमा के चलते उन्हें फिलहाल नहीं हटाया जा रहा है। बाकी सभी प्रकार का अतिक्रमण मॉडल स्कूल की भूमि से हटाया जाएगा।

राजेंद्र पवार, तहसीलदार, खिरकिया।

Views Today: 2

Total Views: 176

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!