हरदा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 8 निरीक्षकों के तबादले

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा चुनाव के पहले पुलिस महकमे में तबादले शुरू हो गए है। बुधवार को प्रदेशभर में 673 निरीक्षक व कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादले हुए। पुलिस मुख्यालय पुलिस महानिदेशक ने तबादले के आदेश जारी किए। नर्मदापुरम जोन के हरदा, बैतूल, रायसेन और नर्मदापुरम में निरीक्षकों के तबादले हुए। नर्मदापुरम जिले से 16, बैतूल से 13 और हरदा जिले में 8 निरीक्षकों के तबादले जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, देवास समेत अन्य जिलों में हुए है। नर्मदापुरम में कोतवाली टीआई विक्रम रजक, देहात थाना टीआई संजय चौकसे समेत 16 निरीक्षकों के तबादले होने से थाने खाली हो गए। हालांकि दूसरे जिलों से आएं निरीक्षकों को इन थानों की कमान सौंपी जाएगी। टीआई विक्रम रजक का तबादला नरसिंहपुर, प्रवीण कुमरे का जबलपुर, संजय चौकसे का ग्वालियर, सुरेखा निमोदा को देवास, रुपलाल उइके को रीवा, अजय तिवारी को भोपाल शहर, सुरेश फरकले को भोपाल शहर, निकिता विल्सन को हरदा, संतोष सिंह चौहान को हरदा, रामप्रसाद करवेती को छिंदवाड़ा, कोमल सिंह रघुवंशी को छिंदवाड़ा, आशीष पवार को बैतूल, उमेश तिवारी को नरसिंहपुर, रामस्नेही चौहान को जीआरपी भोपाल, रवींद्र पारासर को इंदौर शहर, कैलाश कुमार पांसे को छिंदवाड़ा भेजा गया है।

82 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!