आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आईटीआई हरदा में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ हो चुका है। आईटीआई में प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी जिन्होने अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे इंटरनेट के माध्यम से अथवा एमपी ऑनलाइन के अधिकृत सहायता केन्द्रों अथवा एमपी ऑनलाइन के मध्यप्रदेश में स्थित किसी भी कियोस्क से वेबसाईट के माध्यम से 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते है। उन्होने बताया कि तृतीय चरण के लिए पूर्व में किया गया च्वाईस फिलिंग मान्य नहीं होगा, इसके लिए पृथक से संस्थावार एवं व्यवसायवार रिक्त सीटों के अनुसार च्वाईस फिलिंग करना अनिवार्य होगा। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिये पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। सभी इच्छुक आवेदक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आवश्यक रूप से करें। उन्होने बताया कि तृतीय चरण में प्रवेश के लिए सूची 26 जुलाई को जारी की जाएगी, जिसके प्रवेश 27 से 29 जुलाई तक किए जाएंगे।

Views Today: 2

Total Views: 86

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!