जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध कराई जा रही सोनोग्राफी की सुविधा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आम नागरिकों को जिले की सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय के साथ-साथ अन्य तहसील मुख्यालयों के मरीजों को भी सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रोस्टर निर्धारित किया गया है। जारी रोस्टर अनुसार जिले में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गोविन्द सिंह कुशवाह प्रत्येक माह 1 तारीख को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया में 11 तारीख को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराली में तथा 21 तारीख को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी में तथा शेष दिनों में जिला चिकित्सालय हरदा में सोनोग्राफी करते है। सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि गत माह जून में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया में 15, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराली में 15 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी में 15 सोनोग्राफी तथा जिला चिकित्सालय हरदा में 670 सोनोग्राफी की गई। इसी प्रकार माह जुलाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया में 15 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराली में 15 सोनोग्राफी की जा चुकी है।

74 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!