जिले की 36 ग्राम पंचायतों को मिली 2.75 करोड़ की पुरस्कार राशि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पंचायतराज संचालनालय द्वारा ऐसी पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है, जो निर्विरोध निर्वाचित हो अथवा जिनके सभी पदों पर महिलाएं निर्वाचित हुई हों। इसके तहत जिले की 36 पंचायतें पुरस्कृत हुई है। इन पंचायतों के खाते में शासन से प्राप्त कुल 2.75 करोड़ रुपए की राशि जमा करा दी गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहित सिसोनिया ने पंचायत पुरस्कार योजना के तहत हरदा विकासखण्ड की 16 के खाते में कुल 1.38 करोड़ रूपये, टिमरनी विकासखण्ड की 7 पंचायतों के खाते में 64 लाख तथा खिरकिया ब्लॉक की 13 ग्राम पंचायतों के खाते में 73 लाख रूपये जमा कराए गए है।

15-15 लाख रुपए का पुरस्कार

सीईओ श्री सिसोनिया ने बताया कि ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन निर्विरोध होने पर 15 लाख रुपए पुरस्कार राशि दी जाती है। इस श्रेणी में हरदा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बूंदड़ा, जिजगांव, झाड़पा नवीन, नीलगढ़ दमामी व खेड़ीनीमा तथा टिमरनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत खिड़कीव्हाला व रून्दलाय शामिल है। इन सभी पंचायतों के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपए की पुरस्कार राशि जमा कराई गई है।

ग्राम पंचायत केली को मिला 12 लाख का पुरस्कार

सरपंच तथा सभी पंच महिला निर्वाचित होने पर जनपद पंचायत टिमरनी की ग्राम पंचायत केली को 12 लाख रूपये पुरस्कार राशि प्राप्त हुई है। सरपंच पद हेतु वर्तमान एवं पिछला निर्वाचन निर्विरोध होने पर जिन पंचायतों को 7-7 लाख रूपये का पुरस्कार मिला है, उनमें टिमरनी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत आलमपुर तथा विकासखण्ड हरदा की ग्राम पंचायत भादूगांव व केलनपुर शामिल है। इसके अलावा ऐसी पंचायतों को भी 7 लाख का पुरस्कार दिया जाता है, जिनमें सरपंच तथा सभी पंच निर्विरोध निर्वाचित होते है। इस श्रेणी में हरदा विकासखण्ड सामरधा व रहटाखुर्द तथा विकासखण्ड खिरकिया की ग्राम पंचायत बमनगांव, खुदिया, मरदानपुर व बेड़ियाकला शामिल है।

5 लाख रुपए का पुरस्कार

जिन पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने गए है। उन पंचायतों को 5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाती है। इस श्रेणी में जनपद पंचायत हरदा की ग्राम पंचायत नांदरा, रेलवा, कोलीपुरा, सुरजना, धुरगाड़ा, बिछोलामाल व जामली दमामी, खिरकिया जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सोमगांवकला, सारसूद, सांगवामाल, जिनवानिया, बावड़िया नवीन, महेन्द्रगांव, धनवाड़ा, बड़नगर व काल्याखेड़ी तथा टिमरनी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कुहीग्वाड़ी, उन्द्राकच्छ व गोदड़ी पुरस्कृत हुई है। इन सभी पंचायतों के बैंक खाते में 5-5 लाख जमा करा दिए गए हंै।

380 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!