Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

करनपुरा में जल ज्योतिर्मय समाधान शिविर आज  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में विद्युत एवं जल जीवन मिशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए विद्युत वितरण कम्पनी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल ज्योतिर्मय समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विद्युत वितरण कम्पनी के उपमहाप्रबन्धक आरके अग्रवाल ने बताया कि 5 जुलाई को विकासखण्ड हरदा की ग्राम पंचायत करनपुरा में जल ज्योतिर्मय शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रात: 10 बजे से आयोजित होगा। करनपुरा के आसपास के क्षेत्र में निवासरत ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे शिविर में आकर विद्युत देयक सुधार, बकाया राशि के जमा, नये विद्युत कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन के स्थायी विच्छेदन तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत नल जल योजनाओं, जल संरक्षण, जल कर वसूली तथा जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका संबंधी लाभ प्राप्त करें।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply