Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

यूरो किड्स ज्ञान गंगा प्ले स्कूल ….

1 min read
Text Size:

 

अनोख तीर, हरदा। गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर सोमवार को इंटरनेशनल यूरो किड्स प्ले स्कूल का शुभारंभ नन्हे-मुन्ने बच्चों के विद्यारंभ संस्कार के साथ किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया ने शिक्षा की देवी मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर श्रीमती कमेडिया ने पालक, शिक्षक तथा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अब विदेशों एवं महानगरों की तर्ज पर शहर में शिक्षा मुहैया कराई जा रही है, जो कि शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। यूरोकिड्स के प्रबंध संचालक अर्जुन सिंह चौहान ने संस्था के उद्देश्य तथा लक्ष्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही समस्त स्टाप के साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चें, अतिथि तथा अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। वहीं पौधारोपण भी किया गया। इसके बाद गायत्री परिवार के सहयोग से एक कुंडी यज्ञ किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को प्रथम अक्षर लिखवाकर उनका विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का संचालन राधिका चौहान ने किया। वहीं अर्चना शर्मा ने अतिथियों समेत सभी का आभार व्यक्त किया।

191 Views
What do you think?

Leave a Reply