Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

गौ माता को शीश नवाकर नन्ही पाविका चली स्कूल

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। वैसे तो १५ जून से शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन जिले में कक्षा नर्सरी की कक्षाएं आज से प्रारंभ हुई हैं। पहली बार स्कूल जाने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों का आज अलग ही अंदाज था। कोई अपने माता पिता का आंचल छोड़ना ही नहीं चाह रहा था, तो कोई खुशी-खुशी स्कूल जाने को ललायित दिखाई दे रहा था। ऐसा ही एक नजारा आज हमारे परिवार में भी दिखाई दिया। जिसमें पवन शर्मा की सुपुत्री पाविका शर्मा कई दिनों से स्कूल जाने के लिए बेकरार थी, जो अलसुबह ही उठकर तैयार हो गई और स्कूल के लिए निकलते समय उसने सड़क पर बैठी गौमाता को प्रणाम किया और खुशी-खुशी अपने अच्छे भविष्य की चाह में माता पिता के साथ स्कूल की ओर रवाना हो गई।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply