Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

रहटगांव लोक सेवा केन्द्र संचालक पर 5 हजार का अर्थदण्ड  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने लोक सेवा केन्द्र के संचालन में अनुबंध की शर्तो का पालन न किए जाने के कारण रहटगांव के लोक सेवा केन्द्र एवं सोडलपुर के उप लोक सेवा केन्द्र संचालक अनिल कुमार मिश्रा पर 5 हजार का अर्थदण्ड लगाया है। लोक सेवा केन्द्र संचालक को चेतावनी दी है कि लोक सेवा केन्द्र संचालन के लिए आरएफपी में वर्णित शर्तो के तहत निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप आवेदकों को सेवाओं की सही जानकारी प्रदान करते हुए उत्तम गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करें। जिला प्रबन्धक लोक सेवा नितिन वर्मा ने बताया कि रहटगांव लोक सेवा केन्द्र संचालक पर पूर्व में भी 10 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया था। उन्हें सचेत किया गया है कि यदि अब भविष्य में नागरिकों को सेवा प्रदान करने में कोई कमी पाई गई तो लोक सेवा केन्द्र रहटगांव का अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply