अनोखा तीर, कन्नौद। वन परिक्षेत्र अंतर्गत 3 जुलाई को वनमंडल अधिकारी देवास प्रदीप मिश्रा एवं उप वनमंडल अधिकारी कन्नौद एसएल यादव के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार मुखबिर की सूचना पर परिक्षेत्र सहायक व्रत कन्नौद की बिट माथनी के कक्ष क्रमांक 282 में पेड़ कटने की सूचना पर दादू जी लाज हरिजन मोहल्ले में प्रात: 4, 5 बजे घेराबंदी की गई। इस दौरान सामने से एक मोटर साइकिल पर दो लोग लकड़ी रखकर लाते हुए दिखे, जो कर्मचारियों को देख लकड़ी सहित मोटरसाइकिल फेंककर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। कर्मचारियों ने उनकी पहचान आबूल एवं शरीफ खा जाति मेवाती निवासी मेवाती मोहल्ला कन्नौद के रूप में की। मौके से 5 नग गीले सागोन लकड़ी 0.555 घन मीटर कीमत 2 लाख 19 हजार 310 रुपए एवं मोटर साइकिल एमपी 02 एमआर 4326 कीमत 20 हजार को जब्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 एवं अन्य अधिनियमों के तहत वन अपराध कायम किया गया। मोटर साइकिल इंदौर निवासी सुरेश पिता रमेश चंद विश्वकर्मा के नाम की है, जो चोरी की हो सकती है। जिसकी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कन्नौद को लेख किया गया है एवं नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार रात्रि को गश्ती के दौरान बिट सिया के कक्ष क्रमांक 177 में 3 सागौन पेड़ कटने की सूचना मिली, कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और 7 नग 0.600 घनमीटर कीमत 20 हजार 819 रुपए की जब्त की और आसपास पूछताछ की तो पता लगा की लकड़ी कन्नौद गई। कन्नौद वन कर्मचारियों को साथ रख राजस्व क्षेत्र में आसपास खोजबीन की गई तो 4 नग 0.336 घन मीटर कीमत 18 हजार 876 की जब्त कर अज्ञात के विरुद्ध वन अपराध कायम किया। जिसकी जांच की जा रही है। संपूर्ण कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक कन्नौद केदार कलम वनपाल, हरिओम यादव कार्यवाहक वनपाल, दिनेश मौर्य, दीवान सिंह जादौन, सरदार सिंह सोलंकी, पप्पू सिंह जामले, कचरू कालेन वन रक्षक, सुरेंद्र घावरी वाहन चालक एवं सुरक्षा श्रमिकों आदि का विशेष एवं महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

