Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

सड़क सुविधा का विस्तार….  6 नई सड़कें बनेंगी ! आवागमन व्यवस्था में होगा सुधार  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा ब्लाक की विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा उनके मरम्मत कार्य के अलावा क्षेत्र को नई सड़कों की सौगात मिली हैं। जिसका उद्देश्य गांव से गांव की कनेक्टिविटी तथा मुख्य मार्ग से सीधा संपर्क जोड़ना है। इन सबके बीच ग्रामीण क्षेत्र के आंतरिक मार्गो पर फोकस किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को लंबा फेर लगाने के बजाय कम दूरी तय करना पड़ेगा। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग के हरदा विकासखंड की 6 नई सड़कों के टेंडर निकाले हैं। बीतें 26 जून को जारी टेंडर अंतर्गत इच्छुक निर्माण एजेंसी आगामी 10 जुलाई तक निविदा प्रपत्र हासिल कर टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा ले सकती है। बता दें कि जिन सड़कों का टेंडर निकला है, उनमें केवल एक सड़क को छोड़कर पांच सड़कों का प्रथम आमंत्रण है। जिनमें सर्वाधिक 5 किलोमीटर तथा सबसे छोटी ०.९५ किलोमीटर लंबाई की सड़क शामिल है। इधर, ग्रामीण क्षेत्रों में नई सड़के बनने से आवागमन व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।

 

सड़क का नाम — लंबाई — लागत

सिरकम्बा से झुंडगांव — 2.95 कि.मी — 343.19 लाख

पांचातलाई से सालाबेड़ी — 5 कि.मी. — 445.10 लाख

खेड़ा आदलपुर से खरदना — 5 कि.मी.– 425.34 लाख

डगावानीमा से धानीटप्पर –0.95 कि.मी. — 211.46 लाख

सोनखेड़ी से व्हाया मेन केनाल — 1.45 कि.मी. — 219.46 लाख

हेमापुरा से अबगांवकला — 3.00 कि.मी.– 272.07 लाख

142 Views
What do you think?

Leave a Reply