Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर की सिविल लाइन का दृश्य है। जहां सड़क किनारे गहरा गड्ढा हो गया है। ये कोई आज या कल की बात नही बल्कि कई महिनों से समस्या जस की तस बनी हुई है। जिसके चलते राहगिरों को सावधानी बरतनी पड़ती है। जानकारी के अनुसार यह मामला कॉलेज के सामने से आदिवासी बालिका छात्रावास की ओर जाने वाली सड़क का है। जहां मोड पर ये समस्या विद्यमान है। जबकि इसी मार्ग से हर रोज अफसरों के अलावा विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों का आना-जाना लगा रहता है। इतना ही नही, इसी मार्ग से स्कूली छात्राओं की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क किनारे व्याप्त समस्या का समाधान किया जाना चाहिये था। परंतु जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते समस्या का निराकरण नही हो सका है। इस बारे में जागरूक नागरिकों का कहना है कि गड्ढा ऐसी जगह पर है, जहां जरा नजर हटी कि अप्रिय घटना से इंकार नही कर सकते। खासकर रात के समय में अनहोनी का डर रहता है। सिविल लाइन क्षेत्र की ये समस्या को देखकर हर कोई कह देता है, कि यह बात गलत है।

113 Views
113 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply