सम्मान-समारोह… बुजुर्गो का सम्मान कर उनके योगदान का किया स्मरण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला राजपूत परिषद के तत्वाधान में रविवार को समाज के छात्रावास में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें जिले की समस्त तहसील क्षेत्रों से समाजिक बंधुओं की सहभागिता रही। साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं व युवाओं ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर सर्वप्रथम महाराण प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया गया। तत्पश्चात राजपूत परिषद के पदाधिकारियों ने आयोजन की मूल भावना से अवगत कराया। कहा कि समाज के वरिष्ठजनों ने बूंद-बूंद जोड़कर समाजिक विरासत को खड़ा किया है। साथ ही संपूर्ण समाज को एकता के धागे में पिरोने का कार्य बखूबी किया है। जो कि वंदनीय है, वहीं समाज की युवा पीढ़ी के लिये प्रेरणा से कम नही है। समाज के प्रबुद्धजनों ने शिक्षा का महत्व विषय पर रोशनी डालते हुए कहा कि शिक्षित समाज विकास का पर्यायवाची है। समाज के बेटी-बेटियों ने विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी हासिल कर समाज तथा जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंनें समाज की युवा पीढ़ी से मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैतान सिंह पटेल ने की। विशेष अतिथि भारत सिंह सावनेर, शेरसिंह सांवलिया, अमरसिंह राजपूत, कमल सिंह सोलंकी एवं गोपाल सिंह सावनेर भी मंचासीन थे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज से कुरुतियों को दूर करने तथा शिक्षा खासकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात पर जोर दिया गया। वहीं संगठन में शक्ति का नारा देकर एक-दूसरे के बीच संगठित रहने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरूष व युवाओं की उपस्थिति रही। इस दौरान आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी सदस्यों की लगन एवं मेहनत की प्रशंसा भी की। कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह गहलोत एवं जयंती राजपूत ने किया, वहीं अंत में आयोजन समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान

युवा परिषद के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि समारोह में वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। भागवती चौहान, भारती हाडा, दीप्ति गहलोत और चिंतामणि पवार को पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर समाज ने उनका सम्मान किया है। अतिथियों ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि से समाज गौरान्वित हुआ है।

 

मेद्यावी छात्रों का बढ़ाया हौंसला

 सम्मान समारोह में समाज के मेघावी छात्रों में कक्षा दसवीं में ९६ प्रतिशत अंक हासिल करने पर भावेश राजपूत तथा 95 प्रतिशत बनाने पर खुशी राजपूत, ९४ प्रतिशत बनाने पर नीलेश राजपूत तथा कक्षा 12वीं में ९० प्रतिशत अंक हासिल करने वाले गौरव राजपूत, प्रीयम गहलोत एवं जयेश कुशवाह को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सुभाष सिंह तोमर, आरएस गहलोत, जिला अध्यक्ष शिवनारायण साध, तहसील अध्यक्ष वीर सिंह राठौड़ ,संग्राम सिंह इरलावत, रामभरोस सिंह सावनेर, राधेश्याम सिंह सूरमा, बद्री पटेल, अमर सिंह मौर्य, रामदास मायला, शेर सिंह तोमर, भंवर सिंह चंदेल, कोमल पवार, सूरत सिंह दरबार, गंगाविशन मुनीम, विजय सिंह खरबाड़िया, राधेश्याम चौहान, प्रकाश सावनेर, नरेंद्र सिंह चंदेल, सुरेंद्र सिंह तोमर, विनय सिंह मौर्य, विजय सिंह सूरमा, रामाधार सिंह चौहान, राकेश सूरमा, अनिल सिंह गहलोत, हिंदी सिंह राजपूत, गोपाल सिंह राजपूत, करतार सिंह राजपूत, अजय सिंह तोमर, अमितेश सिंह चंदेल, हिमांशु सिंह मौर्य, अभिषेक राजपूत, अभिषेक सावनेर, अजय राजपूत, राजेंद्र सिंह राणा, सुनील सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Views Today: 6

Total Views: 484

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!