Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आज  

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिए बीएलओ व सुपरवाईजर स्तर पर मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आयोजित किए जा रहे है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने बताया कि 30 जून को विधानसभा क्षेत्र हरदा के कृषि उपज मंडी समिति विश्राम गृह हरदा में मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केलझिरी के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में शिविर आयोजित होगा, जिसमें बड़वानी, आंबा, मन्नासा, जवारदा, बोथी, कायरी, महूखाल, गोराखाल, केलझिरी, गांगराढाना, इन्द्रपुरा, बांसपानी व चन्द्रखाल के मतदाता शामिल होंगे। इसी प्रकार रामटेक रैयत के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में शिविर आयोजित होगा, जिसमें ग्राम बावड़िया, कड़ोलाराघौ, अजरूद रैयत, मुहाल सर्कुलर, रामटेक रैयत, सांवलखेड़ा रैयत, कुकड़ापानी, चिकलपाट, सुन्दरपानी व भीमपुरा के मतदाता शामिल होंगे। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन मतदाता जनसंख्या अनुपात अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का शतप्रतिशत पंजीयन मतदाता सूची में कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष में चार अर्हता तिथि अनुसार आगामी अप्रैल, जुलाई व अक्टूबर 2023 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के आवेदन अग्रिम रूप से प्राप्त करने की कार्यवाही भी शिविर में की जाएगी।

92 Views

Leave a Reply