Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक बारहवी, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा व स्नातक उत्तीर्ण युवाओं को योजना के लाभ व आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, हरदा में आयोजित की गई। प्राचार्य शासकीय आईटीआई हरदा शरद मालवीय व प्रशिक्षण अधिकारी शुभम मिश्रा ने कार्यशाला में उपस्थित युवाओं के प्रश्नों का जवाब दिया तथा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के बारे में युवाओं को जानकारी दी। उन्होने बताया कि इसी तरह की एक कार्यशाला 28 जून को भी पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रात: 11 बजे से आयोजित होगी। उन्होने युवाओं से अपील की है कि जो लोग सोमवार की कार्यशाला में शामिल नहीं हो पाए है, वे बुधवार को कार्यशाला में शामिल होकर अवसर का लाभ उठाएं।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply