Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

वारदात…. अज्ञात चोर ने पंचायत भवन को बनाया निशाना

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। रहटगांव थानाक्षेत्र के ग्राम नकवाड़ा में बीती रात अज्ञात चोर ने पंचायत भवन को अपना निशाना बना डाला। चोरी की ये वारदात रविार-सोमवार की दरमियानी रात को घटित हुई है। इसकी सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसका मौका-मुआयना कर पंचायत के जनप्रतिनिधियों समेत अन्य ग्रामीणों से जानकारी जुटाई है। इस मामले में सरपंच ग्राम पंचायत नकवाड़ा रामनिवास मालवीय ने शिकायती आवेदन दिया है। जिसके माध्यम से उन्होंनें कहा कि अज्ञज्ञत व्यक्ति मुख्यद्वार का ताला तोड़कर अंदर घुसा, वहीं कम्यूटर कक्ष में प्रवेश कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि वहां उसके हाथ कुछ नही लगा। लेकिन वहां रखी दरी और पर्दे गायब हैं। सरपंच ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस का कहना है कि अज्ञात आरोपी ने अपराध को अंजाम दिया है। मामले में आवश्यक जानकारी जुटाने के साथ-साथ ग्रामीणों से घटना के संबंध में पुछताछ कर रहे हैं। साथ ही अन्य माध्यमों से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी को जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा। पुलिस के मौका-मुआयना दौरान सरपंच श्री मालवीय के साथ उपसरपंच अरूण राजपूत, सचिव प्रदीप राजपूत, निलेयश मालवीय, दिनेश कोटवार, दिनेश कंवे, रामजीवन, विजय गुर्जर, शिवम खोरे एवं मोनू माली मौजूद थे।

ग्रामीणों में रोष

इधर, चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है, वहीं असुरक्षा का भाव निर्मित हुआ है। उन्होंनें बताया कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण रात 8-9 बजे तक चहलपहल बंद हो जाती है। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात शख्स ने चोरी का कदम उठाया है।

गश्त बढ़ाई जाएं

सरपंच सहित अन्य ग्रामीण इस बात पर जोर देते हुए नजर आए कि ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से रात्रि गश्त बढ़ाई जाना चाहिये, ताकि असमाजिक तत्वों के बीच कानून का भय व्याप्त रहे। वहीं इस तरह के अपराधों पर अंकुश लग सके।

67 Views
What do you think?

Leave a Reply