Skip to content
Saturday, 10 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह इन्दौर रोड स्थित सांई मंदिर से महज चार कदम दूर का दृश्य है। जहां बारिश में जलभराव की समस्या देखने को मिलती है। जिसका पानी ओवरफ्लो होकर हाइवे पर बहता हुआ नजर आएगा। जिसके चलते पैदल राहगिर तथा दोपहिया वाहन के चालकों को खासी दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। जबकि बड़े व हेवी वाहन पानी के छींटे उड़ाते हुए निकल जाते हैं। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि ये कोई अभी-कभी की समस्या नही बल्कि कई सालों से यही हाल है। जिसका खामियाजा राहगिरों के साथ-साथ करीबी कालोनी के लोगों को भुगतना पड़ता है। उन्होंनें यह भी बताया कि हाइवे पर वाहनों की आवाजाही के अतिरिक्त 100 से अधिक गांवों के लोग इसी मार्ग के जरिये मुख्यालय से जुड़ते हैं। जिनका आना-जानान लगा रहता है। ऐसे में यहां व्याप्त परेशानियों का समाधान किया जाना चाहिये। लेकिन समाधन के बजाय समस्या जस की तस है। जिसे देखकर लोग दो टूक कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply