युवक को सांप ने डंसा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के ग्राम बारंगी में शनिवार रात एक युवक को सांप ने डस लिया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मुकेश पिता कलीराम कलम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम रसलपुर बीते कुछ दिनों से गांव बारंगी में एक मकान का निर्माण कार्य में मजदूरी करने के लिए वहां रह रहा था। जब युवक मकान में सो रहा था, तभी उसके हाथ में सांप ने डस लिया। यह देखकर वह घबरा गया और अपने साथियों को सांप काटने के बारे में बताया। कुछ ही देर में युवक बेहोश हो गया। मकान बनाने वाला ठेकेदार सुबह करीब 4 बजे युवक को जिला अस्पताल लेकर आया और भर्ती कराया। जहां डॉ. मनीष शर्मा और अन्य डॉक्टरों ने युवक को इलाज देकर जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया।

89 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!