अनोखा तीर, हरदा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सर्वेश कुमार एवं डॉ. एसके तिवारी ने गुरुवार को सिराली मंडी में आयोजित वसुमता कलस्टर कैम्प में उपस्थित किसानों को खरीफ फसलों की प्रारंभिक तैयारी की जानकारी दी। उन्होने इस दौरान किसानों को आगामी फसल सोयाबीन, धान, मक्का, उड़द व मूंग आदि फसलों की उन्नतशील किस्मों, बीज की व्यवस्था, बीजोपचार, भूमि उपचार, बोनी की मेड़नाली विधि, सिंचाई जल प्रबंधन विषयों की जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान किसानों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधिगण, कृषि प्रसार अधिकारी, मंडी अधिकारी कर्मचारी व कृषकगण उपस्थित थे।
96 Views

