Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

सीईओ ने चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया ने शुक्रवार को खमलाय, काल्याखेड़ी, बम्हनगांव व धनवाड़ा में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, तहसीलदार राजेन्द्र पवार सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। ग्राम काल्याखेड़ी एवं बम्हनगांव के ग्रामीणों ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया से मिनी आंगनवाड़ी की मांग की, जिस पर श्री सिसोनिया ने महिला एवं बाल विकास के अधिकारी को आंगनवाड़ी भवन के लिए स्थान देखकर एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिये। सीईओ श्री सिसोनिया ने ग्राम बम्हनगांव की चौपाल में अमृत सरोवर व पीएम आवास निर्माण के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीण श्याम लाल ने विद्युत संबंधी शिकायत की, जिस पर श्री रोहित सिसोनिया ने विद्युत विभाग के अधिकारियो को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। बम्हनगांव के ग्रामीणों ने माध्यमिक शाला भवन में बाउड्रीबाल की मांग की, जिस पर सीईओ श्री सिसोनिया ने जिला शिक्षा केंद्र के डीपीसी को स्टीमेट तैयार कराने के निर्देश दिए। ग्राम धनवाड़ा में महिला रमाबाई ने सीईओ श्री सिसोनिया से पीएम आवास की किश्त न मिलने की शिकायत की, जिस पर श्री सिसोनिया ने उन्हें पंचायत सचिव से पूछताछ की तो सचिव ने बताया कि रमाबाई का नाम आवास प्लस की सूची में है, जब भी शासन से राशि प्राप्त होगी उन्हें दे दी जायेगी। ग्रामीणों ने गांव में पानी की समस्या बताई, जिस पर श्री सिसोनिया ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply