Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

राजनीतिक दलों से दावे आपत्ति आमंत्रित

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले की विधानसभा क्षेत्र टिमरनी एवं हरदा में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही प्रारंभ की जा चुकी है । उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि कार्यवाही हेतु दोनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदान केन्द्र के भौतिक सत्यापन एवं राजनैतिक दलों से प्राप्त प्रस्तावों को आयोग की गाइड लाईन अनुसार परीक्षण कर युक्तियुक्त होने पर प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए हैं। इन सभी प्रस्तावों को राजनीतिक दलों को प्रेषित कर दावे आपत्तियां आमंत्रित की गई है। प्राप्त प्रस्ताव अनुसार प्रस्ताव विधानसभा क्षेत्र 134 – टिमरनी में मतदान केन्द्र मालौना, निमाचाकलां, धौलपुरकलां मुहाडिया, आमासेल एवं नहालीकलां में स्थित मतदान केन्द्र भवन जीर्ण शीर्ण होने भवन परिवर्तन किए जाना है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 135- हरदा में मतदान केन्द्र क्रमांक 81-हरदा एवं 82-हरदा में 1500 से अधिक मतदाता होने से अनुभाग शिफ्टिंग तथा एक नया मतदान केन्द्र 83-हरदा बनाये जाने तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 133 – हरदा में भी 1500 से अधिक मतदाता होने पर उनके अनुभागों की शिफ्टिंग मतदान केन्द्र क्रमांक 110- हरदा में करने प्रस्ताव दिए गए हैं। इसी प्रकार मतदान केंद्र क्रमांक 166- जिजगांवखुर्द, 236 व 238- खिरकिया में मतदान केन्द्र भवन परिवर्तन के प्रस्ताव प्राप्त हुए है। दावे आपत्ति उपरांत स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक में युक्तियुक्तकरण के प्रस्तावों को अंतिम रूप देकर भारत निर्वाचन आयोग को अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply