पेसा एक्ट का हो प्रभावी क्रियान्वयन- अमिताभ श्रीवास्तव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आठनेर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में पेसा अधिनियम ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी प्रभावी भूमिका में परिलक्षित हो इस हेतु एक दिवसीय बैठक कार्यशाला का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सभागार में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया। अतिथि स्वागत पश्चात राज्य कार्यालय भोपाल से पधारे संभाग समन्वयक अमिताभ श्रीवास्तव के द्वारा पेसा अधिनियम की जानकारी सरल शब्दों में दी गई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में आदिवासी परम्परा, रीतिरिवाजों, संस्कृति आदि का संरक्षण करना एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए यह अधिनियम बनाया गया है। इस अधिनियम के अंतर्गत ग्राम सभा में एक ग्राम समिति होगी। यह ग्राम समिति ग्रामसभा के द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय जैसे कि ग्राम पंचायत में होने वाले विकास,अनुसूचित जनजाति समुदाय की भूमि का संरक्षण करना, ग्राम में नशीले पदार्थों पर प्रतिबंध लगाना, बाजारों की देख रेख एवं ऋण वसूली आदि करना, बेरोजगारी के कारण गाँव छोड़कर पलायन करने वाले जनजाति समुदाय के व्यक्ति की जानकारी रखना आदि सभी अधिकार ग्राम सभा समिति के पास होंगे। इस अधिनियम के अंतर्गत किसी भी आदिवासी समुदाय के लोगों से ग्राम साहूकार बंधक मजदूरी नहीं करवा सकते हैं। जिला समन्वयक प्रिया चौधरी ने कहा कि आदिवासी समुदाय के अधिकारों एवं उनकी प्रथाओं, रीति-रिवाजों का संरक्षण करना इस अधिनियम का महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं। कार्यक्रम की भूमिका एवं प्रतिवेदन विकासखंड समन्वयक आठनेर मधु चौहान द्वारा प्रस्तुत किया गया। पेसा अधिनियम के संबंध में प्रशिक्षण पेसा ब्लॉक समन्वयक शिवशंकर देवहंस द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष कैलाश आजाद, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सावंगी अध्यक्ष दिनेश माकोड़े, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बोरपानी अध्यक्ष राजू सलाम, जागृति ग्राम विकास समिति वरखेड अध्यक्ष देवीदास गावंडे, मेंटर चारुमति बंजारे, सतीश ठाकरे, दिनेश साकरे सहित बड़ी संख्या में सी एम सी एल डी पी छात्र-छात्राएं पैसा मोबिलाइजर, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष सिंह चौहान एवं आभार प्रदर्शन युवा आस्था सेवा समिति अध्यक्ष एवं मेंटर गोवर्धन राने द्वारा किया गया।

373 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!