जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रतिभावान बच्चों का किया सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन मुकेश तनवे ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण की पहल कर एक अनोखा संदेश दिया। उन्होंने अपने जन्मदिन पर जिला पंचायत कार्यालय परिसर में सबसे पहले 5 पौधों का रोपण किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन मुकेश तनवे ने अपने जन्मदिन पर सिंगोट मंडल के विभिन्न स्कूलों में उत्कृष्ठ नंबर से उत्तीर्ण होने वाले आठ विद्यार्थियों का शाल श्रीफल एवं पानी के लिए बोतल उपहार में देकर सम्मान किया और उन्हें उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

साथ ही उन्हें आगामी उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन आदि के लिए जरूरत पढऩे पर पूरा सहयोग करने का आश्वासन देते हुए बच्चों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया ताकि कभी भी सीधे उन्हें काल कर सके। इस दौरान उनके साथ पूर्व भाजपा जिला महामंत्री मुकेश तनवे, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य अशोक पटेल, सुनील जैन   दिनकर राव देशमुख, राजपाल सिंह राठौड़ बिलुद, सुभाष यादव, सुरेश चौधरी, शांतिलाल यादव, पिंटू पटेल, सन्नी करोले मनोज थिटे आदि मौजूद रहे।

172 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!