पिताजी के मकान पर फर्जी रजिस्ट्री कर तोडफ़ोड़ की, एसपी से मुलाकात कर सौंपा आवेदन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- पिताजी के मकान पर फर्जी रजिस्ट्री कर बार-बार प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत गंगानगर निवासी त्रिलोक जलोदिया ने बुधवार को एसपी सम्पत उपाध्याय से मुलाकात कर आवेदन सौंपकर की। साथ ही जिला कलेक्टर एवं थाना सिटी कोतवाली में भी कार्रवाही हेतु आवेदन दिया। शिकायतकर्ता त्रिलोक जलोदिया ने बताया कि मेरे स्व. पिताजी नंदुलाल जलोदिया के नाम से एक मकान मण्डी धर्मशाला के पीछे बिहारीगंज में स्थित है। जिस पर अनिल जलोदिया एवं उसकी पत्नी गीता जलोदिया ने नगर निगम से फर्जी दाखले के आधार पर हमारे मकान का रजिस्टार द्वारा स्वामित्व करवा लिया। जिसकी जानकारी मुझे नगर निगम में सम्पत्तिकर भरने के दौरान पता चली। शिकायकर्ता ने बताया कि मेरे पिताजी का 40 वर्ष पुराना मकान है। उक्त मकान का हमारे पास दाखिला, पट्टा व नामांतरण के दस्तावेज भी है।

उसके बावजूद भी इन लोगों ने मकान पर फर्जी रजिस्ट्री करवा ली। इसकी शिकायत विगत दिनों थाना सिटी कोतवाली एवं सीएम हैल्पलाईन पर भी दर्ज कराई गई, लेकिन संबंधितों द्वारा कोई कार्रवाही नही की गई। अनिल जलोदिया के बड़े भाई का पुत्र संजय जलोदिया एवं अनिल का पुत्र सावन जलोदिया द्वारा हमारे मकान में तोडफ़ोड़ भी की गई। साथ ही मेरे छोटे भाई किशोर जलोदिया को उसकी दुकान पर संजू एवं सावन द्वारा बार-बार शिकायत वापस लेने के लिए धमकी दी जाकर मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। उक्त घटना के कारण मेरे छोटे भाई का स्वास्थ्य विगत दिनों खराब हो गया, जिससे उनकी जान चली गई। उक्त आरोपियों द्वारा हमे डराया जाकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
पीडि़त त्रिलोक जलोदिया व उसके परिवार पर पुलिस अधीक्षक से कार्रवाही कर फर्जी रजिस्ट्री की जाँच कराए जाने की मांग की है। एसपी श्री उपाध्याय ने आश्वस्त किया कि कोतवाली पुलिस द्वारा शीघ्र जाँच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।

Views Today: 2

Total Views: 196

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!